फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पेड़ की टहनियों में छिपा था विशालकाय अजगर, नीचे से गुजर रहे थे लोग; वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Wed, 04 Oct 2023 02:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भीड़ पेड़ के नीचे से गुजर रही थी और किसी ने देखा ही नहीं कि ऊपर अजगर है। अचानक नजर पड़ी तो लोगों के पसीने छूट गए। इसके बाद कोबरा एनजीओ की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
पेड़ की टहनियों में छिपा था अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट स्टेशन रोड पर लोगों में उस समय दहशत फैल गई, जब उन्होंने पेड़ पर अजगर को लटका हुआ देखा। वो पेड़ की टहनियों के बीच छिपा था। स्टेशन की वजह से भीड़भाड़ वाले इस मार्ग पर काफी संख्या में लोग गुजरते हैं, लेकिन इस अजगर पर काफी देर तक किसी की नजर नहीं पड़ी।

विज्ञापन


कुछ लोगों ने जब अजगर को देखा तो मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। कोई भी पेड़ के नीचे से गुजरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस दौरान कोबरा एनजीओ को अजगर के बारे में जानकारी दी गई।





 

सूचना मिलते ही एनजीओ के सदस्य मौके पर पहुंच गए। अजगर पेड़ पर लगभग 25 से 30 फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ था। टीम के सदस्यों ने अजगर को रेस्क्यू करने के लिए छावनी बोर्ड से लिफ्टर को मौके पर बुलाया। 

विज्ञापन


लिफ्टर की सहायता से पेड़ की ऊंचाई तक पहुंचे एनजीओ के चीफ अंशुल दीप शाह ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को वहां से उतारा। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी डिप्टी रेंजर मनोज गुप्ता और असिस्टेंट रेस्क्यूअर प्रवीन कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें