फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: मक्का के खेत में विशालकाय अजगर देख दहशत में आए किसान, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Sat, 26 Jun 2021 05:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

मक्के के खेत में अजगर सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ था, जिसे देख किसान के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
मक्के के खेत में अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कल्लू में शनिवार सुबह अजगर दिखाई दिया। मक्का की फसल में अजगर देख रखवाली कर रहा किसान दहशत में आ गया। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर हजारा नहर के पास प्रतिबंधित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

विज्ञापन


गांव नगला कल्लू निवासी कमल सिंह शनिवार को अपने खेत पर मक्का की फसल की निगरानी कर रहा था। इस बीच उसकी नजर एक अजगर पर पड़ी। जो काफी मोटा और लंबा था। यह देख कमल सिंह घबरा गया। उसने ग्रामीणों को मदद के लिए पुकारा। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ ने वन विभाग की टीम को गांव में भेजा। 

खेत में वन विभाग की टीम ने लगभग आधा घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके बाद अजगर को पकड़ा गया। उसके बाद टीम ने अजगर को हजारा नहर के पास प्रतिबंधित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। खेत में अजगर काफी देर तक कौतूहल का केंद्र बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से आया अजगर ? 
ग्रामीणों में चर्चा थी कि अजगर आखिर खेत तक कैसे पहुंचा और यह कहां से आया है। क्योंकि पहले कभी भी गांव में अजगर नहीं देखा गया है। हालांकि वन विभाग के अफसरों का कहना है कि अजगर नहर और नदियों के किनारे कई बार देखा जा चुका है, जो किसी तरह खेत तक पहुंच गया।

डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि गांव नगला कल्लू में अजगर मिलने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी गई। तत्काल टीम को मौके पर भेजकर अजगर को पकड़वाया गया और हजारा नहर के पास प्रतिबंधित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें