फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सांसद मेनका गांधी और पशु चिकित्सक के वायरल ऑडियो प्रकरण में जांच पूरी

Sat, 26 Jun 2021 04:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

भाजपा सांसद मेनका गांधी का कथित आडियो आगरा के पशु चिकित्सक से जुड़ा है। जिलाधिकारी ने इसकी जांच के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। कमेटी ने जांच पूरी कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद मेनका गांधी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रोटविलर प्रजाति की डेढ़ साल की श्वान शासा की बच्चेदानी के टांके टूटने के मामले में भाजपा सांसद मेनका गांधी और पशु चिकित्सक का ऑडियो वायरल होने मामले में शुक्रवार को जांच पूरी हो गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गोपनीय रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। 

विज्ञापन


आठ जून को ग्वालियर निवासी आनंद सरन ने श्वान की बच्चेदानी हटाने का ऑपरेशन अंजना टॉकीज स्थित डॉ. एलएन गुप्ता से कराया था। पांच दिन बाद टांके टूटने की शिकायत पशु चिकित्सक से की गई। श्वान की हालत में सुधार नहीं होने पर उसका दिल्ली के मैक्स वेट हॉस्पिटल में इलाज कराया। 

पीड़ित ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत भाजपा सांसद मेनिका गांधी से की। मेनका गांधी चिकित्सक पर भड़क गई और फोन पर उनसे अभद्र भाषा में बात की। बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। मेनका गांधी ने जिलाधिकारी आगरा से पीड़ित की शिकायत के संबंध में जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नेहरू के बयान दर्ज
डीएम के आदेश पर सीवीओ वीएस तोमर की तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को डॉ. नेहरू के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने ऑपरेशन बिल्कुल ठीक किया था। श्वान ने जीभ से चाट कर अपने टांके खोल लिए थे। आनंद सरन व डॉ. एलएन गुप्ता के बयान दर्ज कर जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। जिलाधिकारी स्तर से जांच रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद निर्णय होगा।

10 दिन में सात ऑडियो हुए वायरल
पशु प्रेमी मेनका गांधी के दस दिन में सात ऑडियो वायरल हुए हैं। जिनमें वह श्वान व अन्य पशुओं के उपचार में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए पशु चिकित्सकों से अपशब्द कह रही हैं। एक वायरल ऑडियो में डॉ. विकास शर्मा को श्वान की टांग काटने पर अपशब्द कहे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें