आगरा बाईपास रोड पर कैंडल मार्च निकालते युवा
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। झांसी में पुष्पेंद्र एनकाउंटर को लेकर जिले में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। शुक्रवार की देर शाम आगरा बाईपास रोड पर युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल विरोध जताया।
शुक्रवार की देर शाम करहल चौराहे से शुरू हुआ कैंडलमार्च मंडी चौराहे तक गया। इस दौरान कैंडल मार्च में शामिल युवाओं का कहना था कि पुष्पेंद्र एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराई जाए।
दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो।कैंडल मार्च में सनी यादव, अंशू यादव, गुलशन कुमार, अजय शर्मा, राहुल कुमार, हैप्पी, सचिन कुमार, ऋषि कुमार, गौरव कुमार, विमल यादव, अंजू, नीटू, अंकिति, सचिवन, प्रशांत कुमार, नवम, अंशुल, राहुल, टिंकू, विशाल आदि युवा शामिल थे।