फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा: यमुना स्नानकर श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलालजी में टेका मत्था

विज्ञापन
बटेश्वर मे पूर्णिमा पर ब्रह्मलाल मंदिर मे पूजा अर्चना जलाभिषेक करते श्रद्धालू
विज्ञापन
बटेश्वर। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सोमवार को बटेश्वर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यमुना नदी के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलाल महादेव जलाभिषेक और दर्शन-पूजन किया। किया। वहीं, गोरा-पार्वती मंदिर में सुहागिनों ने पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्थानीय गोताखोर तैनात किए गए, तो वहीं मंदिर प्रबंधक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखे रहे। इधर, मुख्य मंदिर के सामने लगने वाले हाथ-ठेलों और अस्थायी दुकानों के कारण हर दिन लगने वाले जाम और आए दिन होने वाले विवादों से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई और मुख्य मंदिर के सामने से सभी ठेलों व दुकानों को हटवाकर उन्हें मुख्य चौराहे को जाम से मुक्त कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें