आलीपुर खेड़ा। विकासखंड सुल्तानगंज के गांव आलीपुर खेड़ा में शनिवार को विद्या बाल कल्याण सेवा सदन आईएसए ने ग्राम प्रधान क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा जल जीवन मिशन से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में शहर की तरह ग्रामीणों को भी शुद्ध पेयजल के लिए सरकार पानी की टंकी का निर्माण कराएगी।
शनिवार को हर घर जल के तहत राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन उत्तर प्रदेश के सहयोग से एक दिवसीय ग्राम प्रधान क्षमता संवर्धन कार्यशाला में आबकारी मंत्री ने विकासखंड सुल्तानगंज के प्रधानों को सम्मानित किया। आबकारी मंत्री ने कहा पानी की अधिक मांग और खपत के लिए कम से कम शहरी स्तर तक की खपत के बराबर ग्रामीण अंचलों को भी पानी की आपूर्ति हो। इसी कारण जल जीवन मिशन योजना को चलाया गया है।
एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार ने कहा योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को घर-घर शुद्ध पानी उपलब्ध होगा।
परियोजना प्रबंध निदेशक राम कुमार तिवारी ने कहा लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ पेयजल जरूरी है। इस दौरान करुणा निधि पांडेय, अरविंद तोमर, महाराज सिंह लोधी, जितेंद्र राजपूत, सपना वर्मा, सुनील कुमार राजपूत, नितिन राजपूत, पूरनचंद्र शास्त्री, अवधेश लोधी, प्रभात कुशवाह, कुलदीप यादव, रुबी खान, दिनेश जाटव, मीनू यादव, बीटू यादव, मोहिनी यादव, विजय विक्रम सिंह, सचिन राजपूत, दयानिधि पांडेय, सबल पांडेय, श्रीकृष्ण लोधी मौजूद रहे।