फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के गुंडाराज का बदला लेगी जनता: प्रो. बघेल 

Fri, 08 Apr 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो एत्मादपुर
विज्ञापन
नगर में पंचायत करके 11 अप्रैल को तहसील घेराव का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिस जनता के वोट से सत्ता मिली है, उसी के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले को दुष्परिणाम का दंश भी झेलना पड़ेगा। सपा के गुंडाराज का जनता अब बदला लेगी। पुलिस भी दबाव में काम कर रही है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। यह कहना है भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल का। वह सब्जी व्यापारी निरोत्तम बघेल के साथ मारपीट और आपत्तिजनक हरकत के बाद हाईवे स्थित वाटिका में हुई पंचायत को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


बता दें, मोहल्ला कटरा निवासी निरोत्तम बघेल के साथ तकिया चौराहा पर हरकत की गई थी। मामले में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुस्लिम खां, उनके पिता हाजी पुन्नी खां, भाई असलम, नईम, इरशाद और मोबीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के बाद से समाज के लोगों और हिंदूवादी संगठन के सदस्यों में आक्रोश है।

 गुरुवार को हाईवे स्थित वाटिका में आंदोलन की रणनीति बनाने को एकत्रित हुए। यहां पहुंचे प्रो. बघेल ने कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई और गैंगस्टर नहीं लगाया गया तो भाजपा आंदोलन करेगी। 11 अप्रैल को तहसील का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने गांव भवाईन, बुर्ज खंजर, नगला गंगाराम आदि गांवों में जनसंपर्क कर प्रदर्शन मेें पहुंचने का आह्वान किया। टीकम सिंह तोमर, अभयनाथ सिंह, बिजेंद्र बघेल एडवोकेट, शैलेंद्र यादव, नवल किशोर त्यागी, माधवेंद्र नाथ सिंह, कृष्णवीर जादौन, अमरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

दो अभियुक्त भेजे जेल
थाना एत्मादपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें असलम और मुवीन पुत्रगण हाजी पुन्नी खां निवासी मोहल्ला शुर्तुवान हैं। 

मुख्यमंत्री को भेजेंगे रिपोर्ट
सपा के प्रदेश सचिव नरेंद्र धनगर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। कहा कि अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। 

आप और बजरंग दल ने भी की निंदा, कार्रवाई की मांग
एत्मादपुर/बाह। आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह धाकरे ने अमानवीय व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने एसएसपी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वहीं बाह में दाऊजी मंदिर में बजरंग दल की बैठक में आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द किए जाने की मांग की। विभाग सुरक्षा प्रमुख सतेंद्र बरूआ, शरद श्रीवास्तव, नीतेश मोहनियां, राजीव गोला, विनीत तिवारी, सचिन रावत, सौरभ गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें