मैनपुरी। पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर फेसबुक पर कुछ दिन पूर्व एक भड़काऊ पोस्ट डाली गई। इससे मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। एसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर मोहम्मद पैगंबर साहब को लेकर भड़काऊ पोस्ट की गई। इस पर कई लोगों द्वारा कमेंट भी किए गए। आपत्तिजनक पोस्ट के बारे में जब मुस्लिम समाज के लोगों को जानकारी हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। शिकायत के बाद प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी कमलेश दीक्षित ने मामले की जांच इंस्पेक्टर कोतवाली/साइबर सेल विक्रम सिंह को सौंपी। साइबर सेल के एक्सपर्ट सरयू कुमार, महिपाल, विजय सिंह, मनोज कुमार ने पोस्ट डालने वाले कस्बा कुरावली निवासी आरोपी तरुण राठौर को ढूंढ निकाला। बृहस्पतिवार की रात आरोपी को पकड़ कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार को पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।