फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी का विरोध शुरू

Sat, 01 Nov 2025 07:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो18कासगंज में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे ​शिक्षक।स्रोत:विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जता रहे हैं विरोध, सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने के निर्देश से शिक्षकों में रोष है। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी सुशांत सांवरे को ज्ञापन सौंप अपना विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री मुनेश राजपूत ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे के आह्वान पर ऑनलाइन हाजिरी का पूरे प्रदेश में विरोध किया जा रहा है। कहा कि यह निर्णय अव्यवहारिक है। इससे शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। शिक्षकों को पहले ही बहुत सारे कार्य करने पड़ रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शुभनेश यादव ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी शिक्षण कार्य के अनुकूल नहीं है। पूर्व में कमेटी का गठन कर समस्याओं के निस्तारण होने तक ऑनलाइन हाजिरी पर रोक लगाई गई थी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण किए जाने तक संघ का विरोध जारी रहेगा। जिला उपाध्यक्ष अंकित पुंढीर ने कहा कि सरकार को पहले शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करना चाहिए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पटियाली प्रदीप यादव, ब्लॉक संयोजक सहावर रवि सक्सेना, पवनेश कुमार, अंकित भारद्वाज, रतन प्रकाश, विनीता कुमारी, नवीन चौहान, अभिषेक गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें