फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडिका सर्विस लेन बंद किए जाने पर ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा पर विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
टूंडला के टोल प्लाजा पर हंगामा करते गांव चंडिका के ग्रामीण - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद हाईवे पर टोल प्लाजा के निकट गांव चंडिका का सर्विस रोड बंद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश छा गया। वाहनों की आवाजाही में परेशानी होने पर नाराज ग्रामीण टोल प्लाजा स्थित कार्यालय पहुंच गए और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने टोल प्रशासन को चेतावनी दी है कि रास्ता नहीं खोला गया तो हाईवे जामकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

हाईवे पर चंडिका गांव के लिए एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजामार्ग प्राधिकरण) ने सर्विस लेन बनाया है। इस सर्विस लेन को पत्थर लगाकर बंद कर दिया है। इसके चलते ग्रामीणों को अपने वाहन लाने ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने टोलकर्मियों से लगाए गए पत्थर हटवाने के लिए कहा, किंतु उनकी सुनवाई नहीं हुई। रविवार सुबह गांव चंडिका के ग्रामीण लामबंद हो गए तथा एकजुट होकर टोल प्लाजा कार्यालय पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने टोल प्रशासन से रास्ता खुलवाने की मांग की। इस बीच टोलकर्मियों ने बताया कि टोल मैनेजर का अवकाश है, उनके आने के बाद ही समस्या के समाधान होगा। इस बात से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि टोल कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाया कि सर्विस लेन को टोल प्रशासन ने नहीं अपितु नाला निर्माण करने वालों ने बंद किया है, किंतु वे नहीं माने।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण चले गए। इस बीच ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द गांव का रास्ता नहीं खोला गया तो वे हाईवे जाम कर उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र कुमार, अजय पाल सिंह, मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, अरुण कुमार, अतर सिंह वर्मा, प्रदीप कुमार, भगवान दास, प्रमोद कुमार, केशव, राजकुमार, बनी सिंह, बंगाली बाबू, अशोक कुमार, बलराम सिंह, भगवान दास आदि रहे। मामले में टोल प्लाजा मैनेजर ज्योतिराम भौंसले से वार्ता करने का प्रयास किया गया, किंतु उनका मोबाइल बंद जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें