फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम चावल दिए जाने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
टूंडला के लाइनपार में राशन कम देने पर हंगामा करते उपभोक्ता - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। लाइनपार क्षेत्र के गांव गढ़ी भक्ति में बुधवार को राशन डीलर की मनमानी को लेकर राशन उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। राशन उपभोक्ताओं का आरोप था कि राशन डीलर उन्हें कम चावल दे रहा है। इस संबंध में उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। वहीं पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर जाकर जांच की। बुधवार को गांव गढ़ी भक्ति के राशन उपभोक्ता उस समय आक्रोशित हो गए जब राशन डीलर ने उन्हें प्रति यूनिट के हिसाब से कम चावल देना शुरू कर दिया। उपभोक्ताओं ने कम चावल दिए जाने पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही फोन पर जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिस पर पूर्ति निरीक्षक आनंद गौतम भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक आनंद गौतम ने उपभोक्ताओं की समस्या को सुना और उपभोक्ताओं से लिखित शिकायत मांगते हुए राशन डीलर को सख्त हिदायत दी कि किसी भी उपभोक्ता को कम राशन न दिया जाए। पूर्ति निरीक्षक के आश्वासन पर ही उपभोक्ता शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें