फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज के प्रमुख संतों से मिलने पहुंचे डीएम-एसएसपी

विज्ञापन
वृंदावन संत प्रकाशानंद आश्रम में संतों की हत्या पर शोक जताते संत और धर्माचार्य। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। महाराष्ट्र में संतों की हत्या को लेकर वृंदावन के संत और धर्माचार्यों में उबाल है। इस उबाल को देखते हुए बुधवार को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर अंतरराष्ट्रीय रामकथा वक्ता संत विजय कौशल महाराज एवं स्वामी रामकमल दास वेदांती के आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों प्रमुख संतों ने आला अफसरों ने काफी देर बात की। इसके पीछे मकसद महाराष्ट्र में संतों की हुई हत्या से उबाल को थामना बताया जा रहा है। डीएम और एसएसपी ने प्रमुख संतों का हाल जानते हुए हर संभव सहयोग की बात कही। आला अफसरों ने संतों से पूरी तरह सहयोग की अपेक्षा भी की। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि प्रमुख संतों से डीएम और मेरी शिष्टाचार भेंट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें