फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: नुपुर शर्मा के बयान के खिलाफ मैनपुरी के मुसलमानों ने जताया विरोध, बंद रखे व्यावसायिक प्रतिष्ठान

Fri, 10 Jun 2022 05:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट पर रहे। सुबह से ही मस्जिदों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे। हालांकि जिलेभर में स्थिति सामान्य रही।  
 
विज्ञापन
मैनपुरी में पैदल मार्च करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी से खफा मुस्लिम समाज के लोगों ने जुमा के दिन मैनपुरी शहर और करहल में अपनी दुकानें बंद रखीं। दुकानों के बाहर पोस्टर लगाकर नुपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की। हालांकि जिलेभर में स्थिति सामान्य रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी के साथ प्रशासनिक अधिकारी जिलेभर में गश्त करते रहे।

विज्ञापन


भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी से मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिलेभर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट पर रहे। सुबह से ही मस्जिदों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह और एसपी कमलेश दीक्षित सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी जिलेभर में पुलिस और पीएसी के साथ गश्त करते रहे। 

जिले में शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज अदा हुई। हालांकि शहर और करहल में मुस्लिम समाज के लोगों ने दुकानें बंद करके विरोध दर्ज कराया। शहर और करहल में मुस्लिम समाज के लोगों की करीब 80 प्रतिशत दुकानें बंद रहीं। दुकानों के बाहर नुपुर शर्मा को गिरफ्तार करो, देश की एकता को बचाओ, नुपुर शर्मा को जेल ले जाओ आदि स्लोगन लिखे पोस्टर लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें