फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदूषित यमुना के विरोध में झुनझुना बजाकर प्रदर्शन

विज्ञापन
यमुना शुद्धिकरण के लिए रविवार को हाथी घाट पर झुनझुना बजाकर प्रदर्शन करते यमुना भक्त स्त्रोत संग - फोटो : samvad
विज्ञापन
आगरा। प्रदूषित यमुना के पुनर्जीवन, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक बेरुखी के खिलाफ रविवार को यमुना भक्तों ने हाथीघाट पर अनोखा प्रदर्शन किया। रिवर कनेक्ट कैंपेन के बैनर तले यमुना आरती स्थल पर कार्यकर्ताओं ने झुनझुना बजाकर जनप्रतिनिधियों को उनके वादे याद दिलाए। इस दौरान आगरा को क्या मिला? झुनझुना, झुनझुना... के नारे भी गूंजे।
विज्ञापन


अभियान के संयोजक बृज खंडेलवाल ने कहा कि वर्षों से मांगों के बावजूद यमुना की स्थिति जस की तस है। उन्होंने नदी में स्वच्छ जल का प्रवाह सुनिश्चित करने, ताजमहल के डाउनस्ट्रीम में बैराज निर्माण, गाद सफाई और साबरमती की तर्ज पर रिवरफ्रंट विकसित करने की मांग की। पर्यावरणविद् डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने उम्मीद जताई कि आगामी चुनाव से पहले सरकार बैराज का काम शुरू करेगी।
प्रदर्शन के बाद गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय ने यमुना आरती कराई। जहां सदस्यों ने नदी संरक्षण का संकल्प दोहराया। प्रदर्शन में डॉ. हरेंद्र गुप्ता, पंडित जुगल किशोर, मीरा खंडेलवाल, डॉ. ज्योति खंडेलवाल, विशाल झा, जगन प्रसाद तेहरिया, दिनेश शर्मा, चतुर्भुज तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें