पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि संचालक गौरव उसके दो साथी राजा निवासी बंगारा, एत्मादपुर व बल्लू सिकरवार निवासी स्टेट बैंक के पास टूंडला, फिरोजाबाद मिलकर होटल चलाते हैं। पैकेज पर लड़कियों को बुला कर दे व्यापार का धंधा कराते हैं। हमें एक हजार रुपये एक ग्राहक के दिए जाते हैं। मोबाइल व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेजकर
1000 से 1500 रुपये तक रेट तय करते हैं।
तीन युवक सहित एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने एक महिला सहित तीनों युवकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए गौरव व महिला को जेल भेज दिया गया है। मौके से 2905 रुपये, पांच मोबाइल फोन, शराब व बियर की बोतल व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। फरार राजा व बल्लू की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ पिनाहट को सौंपी है।
ये भी पढ़ें-
आगरा: 10 इलाकों में चल रहे देह व्यापार के अड्डे, पुलिस को आरोपी भीमा से मिली जानकारी