इस दौरान होटल के एक कमरे से दिल्ली की एक युवती और पदम चंद्र निवासी पूजा एंक्लेव कृष्णानगर, विठ्ठल शर्मा निवासी गोकुल महावन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को उनके कब्जे से देह व्यापार में प्रयोग की जाने वाली सामग्री भी मिली।
मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र के एसबीआई चौराहे के निकट स्थित होटल में रविवार को पुलिस ने छापा मारकर एक युवती और दो युवकों को पकड़ लिया। तीनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
शहर के जंक्शन से सटे अधिकांश होटलों में लॉकडाउन के चलते कोई टूरिस्ट नहीं आ रहा है, इसके बावजूद होटल खुल रहे हैं। होटलों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद रविवार को क्षेत्राधिकारी शहर वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में एसबीआई चौराहे के निकट स्थित होटल में छापा मारा गया।
इस दौरान होटल के एक कमरे से दिल्ली की एक युवती और पदम चंद्र निवासी पूजा एंक्लेव कृष्णानगर, विठ्ठल शर्मा निवासी गोकुल महावन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को उनके कब्जे से देह व्यापार में प्रयोग की जाने वाली सामग्री भी मिली। इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
इससे पहले कोसी के बठेन गेट के पास श्री जगन्नाथ पैलेस भोजनालय में चल रहे देह व्यापार का बुधवार को भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने ढाबा संचालक समेत 4 युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया था।
यहां पुलिस को सूचना मिली थी कि बठेन गेट स्थित श्रीजगन्नाथ पैलेस भोजनालय के कमरों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस ने ढाबे पर छापा मारा और सरगना समेत चार युवतियां और पांच युवक गिरफ्तार किए। ढाबा संचालक आरिफ उर्फ भोलू निवासी दिल्ली गेट, नौकर मुस्तकीम, छाता निवासी संजय, रोहताश, होडल निवासी अशोक हैं। आरोपियों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई हैं। पकड़ी गई युवतियां आगरा, पलवल, हाथरस समेत अन्य जनपदों की हैं।
क्षेत्राधिकारी जगदीश कालीरमन ने बताया कि देह व्यापार करीब एक साल से चल रहा था। संचालक दिल्ली और आसपास के क्षेत्र से मांग के अनुसार युवतियों को बुलाता था। उन्हें लाने-ले जाने के लिए एक गाड़ी और एक मेकअप आर्टिस्ट भी रखा था। यह ढाबा किसी बसपा के पूर्व नेता का है, जो उसने किराए पर उठा रखा है।
बिना पहचन पत्र के मिलते थे कमरे
ढाबा संचालक रुपयों की लालच में बिना पहचान पत्र के ही कमरे दे देता था। यहां बदमाश व असामाजिक तत्व रहकर चले जाते थे। पुलिस की अचानक कार्रवाई के दौरान कोई हाथ नहीं आया। हरियाणा से सीमाएं जुड़े होने के कारण अपराधी अपराध करके आसानी से ऐसे ढाबों में छिप जाते हैं।
प्रेमी युगलों को भी आसानी से मिलते थे कमरे
प्रेमी युगलों को भी यहां आसानी से अच्छी कीमत पर कमरे मुहैया कराए जाते थे। कमरों का किराया घंटे के हिसाब से वसूला जाता था। ग्राहक फंसाने के लिए बाकायदा ढाबों के आसपास रहने वाले दलाल सक्रिय रहते हैं।