फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 10 इलाकों में चल रहे देह व्यापार के अड्डे, पुलिस को आरोपी भीमा से मिली जानकारी

Tue, 16 Feb 2021 11:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा: देह व्यापार में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में देह व्यापार के एजेंट भीमा से हुई पूछताछ के बाद शहर के 10 इलाके पुलिस के रडार पर आ गए हैं। इनमें देह व्यापार के अड्डे चलने की जानकारी भीमा से मिली है। इस पर गोपनीय जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी सही पाए जाने पर पुलिस इन ठिकानों पर छापा मारेगी। बता दें कि ताजनगरी के होटल और मकानों में कई बार देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। वर्ष 2020 में सिकंदरा थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में एक फार्म हाउस में देह व्यापार पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई। 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा: पुलिस ने रिसॉर्ट पर मारा था छापा - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज पुलिस ने पिछले दिनों शुभ रिसॉर्ट में छापा पड़ने के बाद पुलिस कार्रवाई में तेजी आई है। रिसॉर्ट के कमरों से दो युवतियों मिली थीं। वह उज्बेकिस्तान की रहने वाली थीं। युवतियों का एजेंट भीमा और उसका साथी भी पकड़े गए। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा: देह व्यापार का आरोपी भीमा - फोटो : अमर उजाला
ये इलाके हैं पुलिस के रडार पर
पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने से पहले भीमा से पूछताछ की थी। थाना ताजगंज पुलिस ने बताया कि भीमा ने देह व्यापार के कई अड्डों की जानकारी पुलिस को दी है। यह अड्डे शहर के ताजगंज, जगदीशपुरा, शाहगंज, रकाबगंज थाना क्षेत्र में बताए गए हैं। 

4 of 5
आगरा: देह व्यापार के मामले में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
तकरीबन दस स्थानों पर देह व्यापार के बारे में बताया है। अब पुलिस इन अड्डों के बारे में गोपनीय जांच कर रही है। पुष्टि होने पर छापा मारा जाएगा। रविवार को ताजगंज क्षेत्र में ही किराये के मकान में देह व्यापार पकड़ा गया था। यह कार्रवाई भी भीमा की सूचना पर ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा: एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
'देह व्यापार का नेटवर्क खत्म करेंगे'
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि किराये पर होटल और मकान लेकर देह व्यापार कराए जाने की जानकारी मिली है। इस पर टीम काम कर रही है। यह कार्रवाई लगातार की जाती रहेगी। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। देह व्यापार का पूरा नेटवर्क खत्म किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें