फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों व हुक्काबार में में चल रही जिस्मफरोशी, चारों स्पा सेंटर पर सक्रिय थे दलाल

Tue, 19 Nov 2019 11:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
स्पा सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्पा सेंटर में पुलिस ने जब भी छापा मारा है, तब ही देह व्यापार चलता मिला है। इसके बावजूद छापे साल में ज्यादा से ज्यादा दो बार ही मारे जाते हैं। वह भी सभी सेंटरों में नहीं, तीन चार में ही।
विज्ञापन


पिछली कार्रवाई अक्तूबर 2018 में हुई थी। शहर में देह व्यापार के अड्डे सिर्फ स्पा सेंटर ही नहीं, सिकंदरा, न्यू आगरा में होटलों और हुक्का बार में भी जिस्मफरोशी चल रही है।

ऐसा नहीं है कि पुलिस को इसकी खबर नहीं। सिकंदरा में पांच साल में 11 होटलों में सेक्स रैकेट, देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। न्यू आगरा में दो साल पहले होटल तपस्पा में देह व्यापार पकड़ा गया। इसके बावजूद कार्रवाई कभी कभार ही होती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चारों स्पा सेंटर में ग्राहक लाने के लिए दलाल रखे थे। ये दलाल पहले बॉडी मसाज की बात करते थे। इसकेबाद खुलकर बोलने लगे थे। जब सामने से डिमांड आती थी, तब उसे रेट बताए जाते थे। दो हजार मसाज के होते थे। दलाल का कमीशन अलग होता था।

सीओ सदर विकास जासयवाल ने बताया कि चारों स्पा में एक साथ एसीएम चतुर्थ विनोद जोशी, जिला उद्धार अधिकारी मिंदर सिंह, थाना ताजगंज, सदर और महिला थाना की पुलिस के साथ छापा मारा गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कमला नगर में एक हुक्का बार में देह व्यापार की सूचना मिल रही है। इसके अतिरिक्त एक मॉल में चल रहे हुक्का बार के बगल में भी देह व्यापार कराया जा रहा है। आवास विकास स्थित बार में देह व्यापार चल रह है। देह व्यापार के इन अड्डों पर पुलिस ने एक बार भी छापा नहीं मारा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें