श्यामजी पेइंग गेस्ट हाउस के संचालक जगदीश बाबू हैं। उनके दोनों बेटे भी बैठते हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में पर्यटक कम आते हैं और खर्च निकालने के लिए आरोपी देह व्यापार कराते हैं। कानपुर की एक किशोरी को लाया गया है। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि टीम के साथ गेस्ट हाउस में पहुंचे। तीनों संचालक रिसेप्शन पर ही मिल गए। दो कमरों से तीन दलाल भी पकड़े गए। पुलिस को देखकर छापे का हल्ला आरोपियों ने मचाया था। इस पर लोग भागने लगे थे लेकिन पुलिस ने चारों तरफ से होटल को घेर रखा था। कोई भी भाग नहीं सका। होटल में मिली किशोरी को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।
इनकी हुई गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस ने ताजगंज स्थित गुलाब नगर निवासी मनोज, उसके भाई विनोद और पिता जगदीश बाबू को गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से डाैकी के गांव नगला भोला, कुंडाैल के रहने वाले हैं। उनके अलावा लॉयर्स कालोनी निवासी अतुल, गोपालपुरा निवासी पंकज और गालिब नगर, फिरोजाबाद निवासी अनवर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 5 मोबाइल, 76500 रुपये और एक रजिस्टर बरामद किया गया। ताजगंज क्षेत्र के होटलों में पहले भी देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। इस बात की भनक थाना पुलिस को नहीं लग पाती है। एनजीओ की सूचना पर कार्रवाई की जाती है।