फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की नई टाउनशिप: पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर होगी ये नई आवासीय योजना, पांच नाम हुए थे चिन्हित

Wed, 30 Oct 2024 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिप का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हो सकता है। ब्रांड व टैग लाइन के लिए एडीए ने प्रतियोगिता कराई थी, जिसके बाद पांच नाम चिह्नित हुए हैं। 
 
विज्ञापन
ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिपआगरा टाउनशिप: ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा  के ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिप का नाम अटल पुरम हो सकता है। इसके अलावा समृद्धि, अनंतम सहित 5 नामों पर विचार होगा। इन नामों को तय करने के लिए एडीए ने प्रतियोगिता कराई थी। पांच सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां देने वाले प्रतियोगियों को मंगलवार मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने नकद पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन


ग्वालियर हाईवे पर ककुआ और भांडई गांव हैं। यहां 138 हेक्टेयर में एडीए 35 साल बाद कोई नई योजना लेकर आया है। इस टाउनशिप का नाम व टैग लाइन सुझाने के लिए एडीए ने 25 सितंबर से 15 अक्तूबर तक प्रतियोगिता कराई। जिसमें 280 प्रतिभागियों ने नाम सुझाए। इनमें 20 नाम कमेटी ने चयनित किए। जिनमें अटल पुरम का नाम तीन प्रतिभागियों ने दिए थे।

प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रवीन कुमार ने अटल पुरम की टैग लाइन ए लीगेसी ऑफ विजन एंड प्रोग्रेस सुझाया। उन्हें 25 हजार का इनाम मिला। द्वितीय पुरस्कार में 15-15 हजार रुपये सरिता राजपूत और निखिल दुबे को मिला। सरिता ने भी अटल पुरम और टैग लाइन अटल इरादा फॉर योर ड्रीम और निखिल ने अनंतम नाम के साथ अनंतम सोसाइटी टाउनशिप आगरा टैग लाइन सुझाई। तृतीय पुरस्कार हिमांशु मिश्रा ने भी अटल पुरम और भूपेंद्र कुमार यादव ने समृद्धि नाम रखा। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि 5 नाम शासन को भेजे जाएंगे। जो नाम शासन से तय होगा। उसी नाम पर नई टाउनशिप का नामकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें