फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री के नाती की संपत्ति होगी कुर्क, ढोल-नगाड़ों से हो चुकी है मुनादी; अब कार्रवाई

Sun, 14 Jul 2024 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

युवती को कार से कुचलकर मारने की कोशिश के आरोप में फरार पूर्व मंत्री का नाती अभी तक कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ है। उसे दी गई समय सीमा भी दो दिन बाद समाप्त हो रही है। ऐसे में अब पूर्व मंत्री के नाती पर शिकंजा कसा जाएगा। 

 
विज्ञापन
दिव्यांश चौधरी और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। पुलिस ने 16 जून को कुर्की पूर्व नोटिस चस्पा किया था। जानलेवा हमले के आरोपी को कोर्ट में हाजिर होने के लिए एक महीने का समय दिया गया था। 16 जुलाई को यह समय सीमा समाप्त होने वाली है। अब पुलिस कोर्ट में कुर्की की कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र देगी।
विज्ञापन



 
Trending Videos

शाहगंज स्थित ऋषि मार्ग पर 15 अप्रैल को जूता कारोबारी और उनकी बेटी को गाड़ी से कुलचने की कोशिश हुई थी। मामले में शाहगंज थाने में पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। गैर जमानती वारंट लिया। आरोपी ने हाईकोर्ट की शरण ली। वहां से 21 दिन की मोहलत मिली थी। उसे स्थानीय अदालत में समर्पण करना था, लेकिन समर्पण नहीं किया। 16 जून को पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। एक महीने का समय देने पर भी आरोपी ने अभी तक कोर्ट में समर्पण नहीं किया है।

 

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि विवेचक को निर्देशित किया गया है। समय सीमा समाप्त होते ही पुलिस कोर्ट जाएगी। कुर्की की कार्रवाई का आदेश प्राप्त करने के लिए प्रार्थनापत्र देगी। कोर्ट का आदेश मिलने पर आरोपित की चल-अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी।

 
विज्ञापन

पंचायत में भी नहीं हुआ समझौैता
युवती के परिजन का आरोप है कि मामले को रफा दफा करने के प्रयास हुए। समझौते के लिए पंचायत हुई। युवती के परिवार के एक करीबी ने पंचायत के बारे में पुलिस को जानकारी दी। आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति ने धमकाया तो पंचायत में मामला बिगड़ गया और समझौते पर सहमति नहीं बन सकी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें