शुक्रवार दोपहर गोवर्धन के गांव आन्यौर में शिवओम आश्रम के पास प्लॉट पर सबमर्सिबल ठीक करते हुए दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसी के सहयोगी पर लगा है।
बंदूक से मारी गई गोली सीने में बाईं तरफ लगने से खून से लथपथ प्रापर्टी डीलर वहीं गिर गए। चौकीदार की सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस नयति हास्पिटल लेकर पहुंची, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की मानें तो लेन-देन को लेकर हत्या की गई है।
थाना गोविंदनगर के मोहल्ला अर्जुनपुरा निवासी झम्मन चौधरी(47) पुत्र स्व. ओमप्रकाश चौधरी पेशे से प्रापर्टी डीलर है। सीओ गोवर्धन कैलाश चंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तक जो जानकारी हुई है उनके मुताबिक शुक्रवार की दोपहर गोवर्धन के गांव आन्यौर में शिवओम आश्रम के पास प्रापर्टी डीलर प्लॉट पर सबमर्सिबल ठीक कर रहे थे।