फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: प्रॉपर्टी डीलर निकला धोखेबाज....प्लाॅट का सौदा कर 15 लाख रुपये हड़पे, मुकदमा हुआ दर्ज

Sat, 29 Nov 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में प्रॉपर्टी डीलर ने दो प्लाॅट का सौदा कर एक युवक से 15 लाख रुपये ले लिए। बाद में प्लाॅट पीड़ित के नाम न कर दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर ने दो प्लाॅट का सौदा कर एक युवक से 15 लाख रुपये ले लिए। बाद में प्लाॅट पीड़ित के नाम न कर दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा के अवधपुरी निवासी सुधाकर त्यागी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बल्केश्वर निवासी मनोज बंसल से शास्त्रीपुरम सी ब्लॉक में सेंट थॉमस स्कूल के पास 90-90 वर्ग मीटर के दो प्लाॅट का सौदा 32 लाख रुपये में तय किया था। उन्होंने आरोपी मनोज बंसल को अलग-अलग तारीखों में 15 लाख रुपये दिए।

सबूत के तौर पर मनोज बंसल ने कागज पर रुपये प्राप्त करने की लिखकर हस्ताक्षर किया था। उन प्लाॅट पर आरोपी ने 9-9 लाख रुपये का लोन ले रखा था। बाद में पीड़ित को पता चला। उन्होंने आरोपी से लोन चुकाकर रजिस्ट्री करने को कई बार कहा लेकिन आरोपी टालते रहे। उसने बैंक का लोन नहीं चुकाया और दोनों प्लॉट अन्य व्यक्ति को बेच दिए। पता चलने पर उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने एक लाख रुपये दिए। बाकी के रुपये बाद में देने को कहा लेकिन दिया नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें