चुनावी बिगुल बज चुका है और सभी दल तैयारी में जुट गए हैं। इस कड़ी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी द्वारा नौ दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसे जनाक्रोश रैली का नाम दिया गया है।
इस संबंध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी डा. गिरीश यादव ने कहा कि देश की जनता परिवर्तन चाह रही है, देश में समाजवादी व धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन के लिए संघर्ष का बिगुल बज उठा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा नौ दिसंबर 2018 को लखनऊ के रमाबाई मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 10 लाख लोग एकत्रित करने का लक्ष्य है।