फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म का मामला: पुलिस ने कराया विदेशी युवती का मेडिकल, आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 27 Nov 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में विदेशी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर 164 के बयान भी दर्ज कराए हैं। क्योंकि डेंपियर नगर की घटना है लिहाजा महावन कोतवाली में दर्ज मुकदमे को अब कोतवाली में ट्रांसफर किया जाएगा।   
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका से मथुरा-वृंदावन के दर्शन को आई युवती अपनी सहेली के साथ 25 नवंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन के बाद गोकुल-महावन के दर्शन करने गई थी। यहां इन दोनों ने एक युवक को अपने साथ ले लिया था जो उन्हें दर्शन करा रहा था। 

तीर्थस्थल घूमने के बाद वह युवक उन्हें लेकर डेंपियर नगर में स्थित लोटस मसाज पार्लर पहुंचा। यहां पर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। हालांकि पीड़िता इससे इंकार कर रही थी मगर उसकी सहेली ने मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

164 के दर्ज कराए बयान

एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने हाईवे के गांव असगरपुर निवासी विष्णु (मसाज पार्लर मालिक) और दर्शन करने के लिए गए युवक कोतवाली के ओमनगर निवासी सुरेंद्र उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी ने बताया कि युवती का मेडिकल कराकर 164 के बयान करा दिए गए हैं। घटना स्थल शहर के डेपिंयर नगर के लोटस मसाज पार्लर होने से यह मामला कोतवाली में ट्रांसफर किया जाएगा।
 
अब कोतवाली पुलिस करेगी विवेचना

दक्षिण अफ्रीका की युवती से सामूहिक दुष्कर्म की विवेचना बुधवार से कोतवाली पुलिस करेगी। महावन थाने से यह विवेचना बुधवार को ही ट्रांसफर कर दी जाएगी। सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि महावन थाने से विवेचना ट्रांसफर होने पर कोतवाली पुलिस विवेचना करेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें