फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोग्रामर का कत्ल: सिर में बियर की बोतल मारी, फिर चाकू से हमला...तब तक किए प्रहार, जब तक मौत नहीं हो गई

Tue, 11 Mar 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में प्रोग्रामर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब वो अपने दोस्तों के साथ भारत की जीत का जश्न मना रहा था। सिर में बोतल मारी और फिर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी जान ले ली। 

 
विज्ञापन
प्रोग्रामर का कत्ल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से सिकंदरा थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय प्रोग्रामर सिद्धांत की हत्या माचिस नहीं देने पर की गई थी। सिद्धांत उस समय दोस्तों के साथ भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मैच मोबाइल पर देख रहा था। उसी समय हमलावर बाइक से आए थे। पुलिस ने दहतोरा से दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे कुछ सुराग मिले हैं। 
विज्ञापन



 

आवास विकास काॅलोनी सेक्टर-7 निवासी सिद्धांत गोविंदम (24) की एनसीआर की एक आईटी कंपनी में प्रोग्रामर की नौकरी लगी थी। वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। रविवार रात को चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मैच था। सिद्धांत अपने दोस्त सिद्धार्थ, शशांक और शुभम गुप्ता के साथ शास्त्रीपुरम स्थित जेसीबी मैदान गए थे। वहां मोबाइल पर मैच देख रहे थे। तभी मैदान में माैजूद एक गुट ने सिद्धांत की हत्या कर दी।


 

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच में आया कि बाइक सवार दहतोरा की तरफ भागे थे। फुटेज के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कुछ जानकारी हाथ लगी है। हमलावरों में से एक युवक सिद्धांत और उनके दोस्तों के पास गया था। वह उनसे सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांग रहा था।
 

सिद्धांत ने भगा दिया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा होने लगा। दूसरे गुट के युवक आ गए। एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर सिद्धांत की हत्या कर दी। हत्या रंगबाजी में की गई। 

 
विज्ञापन

बियर की बोतल से हमले के बाद मारा चाकू
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर चारों दोस्त गए थे, वहां पर दहतोरा निवासी दिलीप, कन्हैया और बोदला निवासी अभिषेक भी शराब पी रहे थे। अभिषेक सिद्धांत गोविंदम सहित अन्य से सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगने गया था। मगर, दोस्तों ने उसे गाली देकर भगाना चाहा। इस पर मारपीट हो गई। कन्हैया ने बियर की बोतल से हमला किया। अभिषेक ने चाकू निकाल लिया। सिद्धांत की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने सोमवार को दिलीप और कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें