फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मौसम में बदलाव से मरीजों की बढ़ी परेशानी, पांच की मौत

Sat, 28 Dec 2024 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो मधुमेय के रोगी थे, दो को सांस लेने में थी दिक्कत, बच्चे की निमोनियो से जान गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मौसम में बदलाव से मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। निमोनिया, मधुमेय और सांस की दिक्कत से चार माह के बच्चे सहित पांच मरीजों की सांसें थम गईं। 23 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार मरीज हालत बिगड़ने पर रेफर किए गए।

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बेरियाहार निवासी कन्हैया (4 माह) पुत्र एलकार सिंह को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश (77) को पिछले कुछ दिनों से शुगर की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डाॅक्टर से उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर शनिवार को परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव खटाना निवासी सावित्री देवी (60) को शुगर की समस्या बढ़ने पर शुक्रवार की शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी बांकेलाल (85) को पिछले कुछ दिनों से कोल्ड डायरिया की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डाॅक्टर से उपचार करा रहे थे। शुक्रवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिछवां क्षेत्र के गांव गोशलपुर निवासी जय सिंह (61) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन गंभीर हालत में शनिवार को उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीएमएस डाॅ. मदनलाल का कहना था कि सावित्री देवी गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था बच्चे सहित अन्य लोग मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें