फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बदनाम करने के लिए लोगों के घरों में फेंके अश्लील पर्चे

Sat, 28 Dec 2024 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- रुपयों के लेनदेन का है विवाद, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। रुपये के लेनदेन के विवाद में आरोपी युवक को परेशान कर रहे हैं। हद उस समय पार कर दी जब युवक और उसके परिजन से जुड़े अश्लील पर्चे कई घरों में फेंके गए। परेशान युवक ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह करीब 36 वर्ष से कॉपी किताब की दुकान किए हुए है। उसने खरगजीत नगर निवासी रमेश चंद्र पांडेय वर्ष 2016 में भाईचारे के नाते बिना किसी ब्याज के दो लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बाद रमेश ने उनसे ब्याज सहित वर्ष 2020 में पूरे रुपये वसूल कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद बकाया बताते हुए परेशान करना शुरू कर दिया। आए दिन उनके लड़के राहुल पांडेय, गौरव पांडेय दुकान पर आकर गाली गलौज करते हैं। पत्नी व बच्चों से अभद्रता करते हैं। अब उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। उनके, पत्नी व बच्चों से जुड़े अश्लील पर्चे छपवाकर रात में लोगों के घरों में डाल रहे हैं। उनकी इस हरकत का सीसीटीवी भी उनके पास है। उन्हें और परिवार को बदनाम किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें