फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि हुई दोगुनी

विज्ञापन
सुनील जोशन
विज्ञापन
आगरा। क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि सत्र 2025-26 में विभिन्न आयु वर्ग की लीग प्रतियोगिताओं के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को इस बार 10-10 हजार रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे। यह राशि गत वर्ष की तुलना में दोगुनी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के अनुसार कराई गईं। पुरस्कार समारोह के लिए यूपीसीए के शीर्ष पदाधिकारियों का समय मिलते ही तिथि की औपचारिक घोषणा की जाएगी। पुरस्कार राशि में वृद्धि से जिले के उभरते क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ेगा।

बालिका वर्ग में इन खिलाड़ियों का दबदबा

अंडर-15 बालिका वर्ग में वंशिका रघुवंशी को सर्वश्रेष्ठ बैटर, दिव्यांशी राघव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और श्रेया यादव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है। अंडर-19 लीग में श्वेता सिंह सर्वश्रेष्ठ बैटर, माधवी सोलंकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और अंशिका चौधरी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित की गईं। अंडर-23 एवं सीनियर बालिका लीग में पूजा राजपूत ने सर्वश्रेष्ठ बैटर, विनीता बघेल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और रामा कुशवाहा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन


बालक वर्ग में उभरे नए सितारे

अंडर-14 बालक लीग में आर्यन वर्मा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सानिध्य सिंघल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और आदित्य यादव प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। अंडर-16 वर्ग में आदित्य यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, लतेश चाहर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और विपिन सक्सेना को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। अंडर-19 में आदित्य पांडेय सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, नितिन गोला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और गोपाल चाहर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। अंडर-23 एवं सीनियर लीग में शिवम अग्रवाल सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, दीपक राजपूत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और मयंक तिवारी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें