फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेहतरीन पारी से ध्रुव और अशोक बने जीत के सूत्रधार

Sat, 21 Feb 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अशोक और ध्रुव
विज्ञापन
आगरा। कानपुर में शुक्रवार को खेले गए केडीएमए एलीट ग्रुप मुकाबले में आगरा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन से अपनी अलग पहचान बनाई। ध्रुव तोमर की बल्लेबाजी और अशोक कुमार की सटीक गेंदबाजी की बदौलत कानपुर क्रिकेटर्स ने विनर्स क्रिकेट क्लब पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विनर्स क्रिकेट क्लब ने 33.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 139 रन बनाए। अशोक कुमार ने 4 ओवर में मात्र 14 रन देकर दो अहम विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर क्रिकेटर्स की बीच की पारी में कुछ विकेट गिरने से दबाव की स्थिति बनी। ऐसे में ध्रुव तोमर ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 40 रन की पारी खेली। टीम ने 36.1 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। ध्रुव के आगरा में कोच दया शंकर राजपूत ने कहा कि ध्रुव ने मैच की स्थिति को समझते हुए परिपक्व बल्लेबाजी की।

अशोक और ध्रुव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें