फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडीन सिरप का सरगना गिरफ्तार: आगरा में दोस्त के घर में छिपा था प्रियांशु गुप्ता, बांदा पुलिस ने दबोचा

Mon, 07 Sep 2026 11:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से कोडीनयुक्त सिरप की 30 हजार शीशियां बरामद हुईं थी। पूछताछ में मुख्य आरोपी के रूप में प्रियांशु गुप्ता का नाम सामने आया था। अब पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोडीनयुक्त सिरप को नशे के धंधे में खपाने वाले गैंग के मुख्य आरोपी प्रियांशु गुप्ता (29) को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया। अतर्रा निवासी प्रियांशु आगरा में अपने दोस्त के घर में शरण लिए था। पुलिस ने परिवार और रिश्तेदारों की कॉल डिटेल खंगाली तो उसकी लोकेशन मिली। सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


3 सितंबर को बिसंडा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक ट्रक से कोडीनयुक्त सिरप की 30 हजार शीशियां बरामद की थीं। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने प्रियांशु गुप्ता का नाम बताया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रियांशु ने कई अहम जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर कोडीनयुक्त सिरप की मांग है। मेडिकल कारोबार से जुड़े होने के कारण आरोपियों को सिरप के नशे में इस्तेमाल होने की जानकारी थी। पैसे कमाने के लालच में वह इस धंधे में आगे बढ़ता चला गया। आरोपी कई महीनों से इस कारोबार में सक्रिय था। उसने कुछ और लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस सत्यापन करने के साथ ही इनकी भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बांदा-हमीरपुर के कुछ लोगों की भी होगी गिरफ्तारी
पूछताछ में सामने आए नामों के आधार पर पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार बांदा और हमीरपुर के कुछ लोगों की भी इस मामले में गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी में हैं। आने वाले दिनों में मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

कोडीन सिरप की पकड़ी थी अवैध फैक्टरी
आगरा में भी कोडीन सिरप का अवैध कारोबार पकड़ा जा चुका है। दवा माफिया विजय गोयल जगदीशपुरा, सिकंदरा क्षेत्र में फैक्टरी में कोडीन सिरप और नकली दवा बनाता था। छापे में करोड़ों रुपये की सिरप, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं, कच्चा माल और मशीनें बरामद की गई थीं। गैंग के कई लोग गिरफ्तार हुए थे। बीते 10 साल में 500 करोड़ रुपये से अधिक की नकली, सैंपल, सरकारी दवाएं जब्त की जा चुकी हैं।

कोडीनयुक्त सिरप को नशे के धंधे में खपाने वाले आरोपी प्रियांशु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आए, उस पर भी जांच चल रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया है। -पलाश बंसल, एसपी
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें