फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता पिता की हत्या के बाद प्रियंका ने इस तरह उतारा प्रदेश सरकार पर गुस्सा

Thu, 13 Feb 2020 02:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने फिरोजाबाद में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया है कहां है सरकार? भाजपा राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ा है मगर वे कोई जिम्मेदारी भी नहीं ले रहे। फिरोजाबाद  में दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या कर दी गई। 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने फिरोजाबाद में हुई घटना के बारे में ट्वीट किया है। बता दें कि यह घटना 10 फरवरी को हुई थी। जिसमें दुष्कर्म की पीड़िता के पिता की आरोपी आचमन ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


बुधवार देर रात पुलिस ने उस हिस्ट्रीशीटर बदमाश के साथ एनकाउंटर किया। 50 हजार के इनामी बदमाश आचमन को गोली लगी, वहीं उसके साथी को भी गोली लगी। इस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से एक इंस्पेक्टर नीरज मिश्रा व एसओजी सिपाही अंगद घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें