अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 25 फरवरी को ताजमहल देखने के लिए आ सकते हैं। उनके संभावित दौरे के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने आगरा पुलिस के अफसरों से मंगलवार को एक बार फिर संपर्क किया और तैयारियां पूरी रखने के लिए कहा। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों की एडवांस टीम ताज की सुरक्षा का जायजा लेकर जा चुकी है। अभी कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन तैयारी कई स्तरों पर की जा रही है।