फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने ट्वीटर पर दिया जवाब, डीएम ने कहा, मामला निपट गया

Thu, 25 Jun 2020 09:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • प्रियंका का लिखित जवाब डीएम को नहीं मिला
  • ट्वीट पर ही सही जानकारी दे दी
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को डीएम प्रभु एन सिंह ने जो नोटिस जारी किया, उसका जवाब उन्होंने ट्विटर पर ही दे दिया। पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि आगरा में 48 घंटों में 28 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इसी पर नोटिस दिया गया। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया कि 28 मरीजों की मौत उपचार के 48 घंटों में हुई। इस पर डीएम ने कहा कि मामला अब निपट गया है।
विज्ञापन


डीएम ने मंगलवार को जारी नोटिस में प्रियंका से कहा था कि वह ट्विटर दी गई गलत जानकारी का खंडन करें। प्रियंका का लिखित जवाब तो डीएम को नहीं मिला लेकिन उन्होंने ट्वीट पर ही सही जानकारी दे दी।

प्रियंका गांधी वाड्रा के विरुद्ध भाजपा नेता ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग
विज्ञापन


इस पर डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा उनकी तरफ से कोई लिखित जवाब नहीं आया। न उनसे लिखित में जवाब मांगा गया था। जो सूचना उन्होंने साझा की, वह असत्य थी। उसका खंडन करने के लिए नोटिस दिया था। उन्होंने अपनी सूचना को बदलते स्थिति स्पष्ट कर दी। इसके बाद अब मामले का पटाक्षेप हो गया है।
 
विज्ञापन

एक और ट्वीट : आगरा में हर 14वें संक्रमित की मौत
बुधवार को प्रियंका गांधी ने एक और ट्वीट कर दिया। इसमें कहा गया है कि आगरा और एटा में हर 14 कोरोना पीड़ित में एक की मौत हुई है। सोचने वाली बात यह है कि अगर केस बढ़ नहीं रहे तो मृत्युदर इतनी ज्यादा क्यों है? कोरोना से सबसे अधिक मृत्यु दर वाले 15 जिलों में से चार जिले यूपी के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें