परिवार के लोग शिक्षक का शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपी कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीओ सहावर अजीत चौहान ने बताया कि रोहित की हत्या के मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। वह अभी फरार है। पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी प्रबंधक की तलाश की जा रही है।