आगरा जिले के एक निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगे हैं। निजी अस्पताल में एक प्रसूता का ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रसूता के परिजनों को सूचना दिए बिना ही उसकी बच्चेदानी को निकाल दिया।
अधिक खून बहने पर स्टाफ ने प्रसूता को दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद फरार हो गया। वहां भी हालत नहीं सुधरी तो महिला को पति उसे गंभीर हालत में लेकर रविवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मामले की जानकारी होने पर सीएमओ ने जांच कराने की बात कही है।
एसएन मेडिकल कॉलेज में पत्नी को लेकर पहुंचे बाह क्षेत्र के बढ़हेरा गांव निवासी रामलाल प्रजापति ने बताया कि गर्भवती पत्नी रजनी को गांव की आशा सीमा प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल में न ले जाकर बाह के मां वैष्णवी हॉस्पिटल में छह सितंबर को भर्ती करा दिया।