फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कालेजों को फीस जमा करने में मिली राहत

Thu, 24 Mar 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंबेडकर ‌व‌ि‌व‌ि, आगरा - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश मानते हुए डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने प्राइवेट कालेजों को शुल्क संबंधी पत्र जारी कर दिए हैं। इसमें कालेज संचालकों को एससी-एसटी छात्रों की शासन से शुल्क प्रतिपूर्ति के बाद फीस जमा करने की छूट दी गई है। अभी तक कालेज संचालक सामान्य छात्रों की फीस के साथ ही एससी-एसटी के छात्रों की फीस जमा करते आ रहे थे। कोर्ट की शरण लेने के बाद उनको ये राहत मिली है। कालेज संचालक बृजेश शर्मा ने बताया कि प्रति छात्र 2070 रुपये फीस जमा करनी होती है, शासन से ये फीस कई महीने बाद मिलती है। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने बताया कि कालेजों की मांग मानते हुए शासन से शुल्क प्रतिपूर्ति होने के बाद फीस भरने को कहा गया है।
विज्ञापन

 
मांग मानी, फिर भी नहीं जमा कर रहे फीस
मांग मानने के बाद भी प्राइवेट कालेज परीक्षा फीस जमा करने में पीछे हैं। अभी भी 90 कालेजों की फीस बकाया है। बता दें कि 300 कालेजों पर विश्वविद्यालय का करीब 85 करोड़ रुपये बकाया था। शुल्क न मिलने के चलते ही 11 मार्च से होने वाली परीक्षाएं टाल दी गईं।

नोडल सेंटर पर पहुंचीं उत्तरपुस्तिकाएं
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा की तैयारी जोरों पर है। 13 नोडल सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिकाएं नोडल सेंटर पर भेजना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें