मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बस टोल बूथ से टकरा कर पलट गई। हादसे में 23 यात्री घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच की हालत गंभीर है।
यह हादसा शुक्रवार रात तकरीबन 11.50 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा पर हुआ। प्राइवेट बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे।
बताया गया है कि टोल प्लाजा से पहले बस चालक को झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित हुई बस टोल बूथ से टकरा कर पलट गई। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
पांच यात्रियों की हालत गंभीर
पुलिस को हादसे की सूचना देने के साथ टोल कर्मी बस में फंसे यात्रियों को निकालने में जुट गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इनमें पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने पर नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी होने के बाद एसएसपी गौरव ग्रोवर भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने बताया कि बस हादसे में 23 यात्री घायल हुए हैं। इनमें 18 यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पांच यात्रियों को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत गंभीर है।
ये हुए घायल
- जूली पत्नी नन्दू सिंह निवासी शिव विकास नगर, नई दिल्ली
- बनारसी मिश्रा पुत्र हरिश्चंद्र निवासी सराय पोस्ट सरफाबाद
- आदेश कुमार निवासी सन्त कबीर नगर, गोरखपुर
- अंशु कुमार पुत्र उपेंद्र सैनिक बिहार पुना घाट गोरखपुर
- मयूरी वर्मा पुत्री ज्योति शरण वर्मा निवासी गाजियाबाद
- पूनम वर्मा पत्नी ज्योति शरण वर्मा निवासी गाजियाबाद
- विवेक सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी विकास कॉलोनी भूरा घाट गोरखपुर
- अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र राजेंद्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम महमदा थाना श्याम देवरिया महाराजगंज
- नरेंद्र कुमार पुत्र श्री नाथ निवासी ग्राम मनभोना थाना पट्टी प्रतापगढ़
- नितेश मिश्रा पुत्र सतीश चंद्र मिश्रा निवासी विनीता पुरी सुल्तानपुर
- अमरावती पत्नी राजू निवासी मेदावर शहर जिला संत कबीर नगर
- अरुण सैनी पुत्र रामकिशन सैनी निवासी किशन कुंज लक्ष्मी नगर दिल्ली
- विवेक कुमार पुत्र मुरली मनोहर ग्राम छच्छापुर थाना टोका जिला अंबेडकर नगर
- साकेत खान पुत्र अखिला खान ग्राम इसान नगर बांसी सिद्धार्थ नगर
- आदित्य सहाय पुत्र श्री राम सहाय निवासी मीराबाई पास डमरूआ चौराहा बस्ती