फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: औंछा रोड पर प्राइवेट बस ने दो युवकों को रौंदा, मौत

Sun, 03 Nov 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
औंछा क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद सड़क पर जाम लगाकर बैठे परिजन।
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव देवपुर भरथरा में भाई दूज पर पत्नियों के साथ ससुराल आए दोनों युवक बाजार जाते समय प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस के समझाने के करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद मोहल्ला कटरा निवासी संजय कुमार (32) की ससुराल थाना औंछा क्षेत्र के गांव देवपुर भरथरा निवासी मुन्ना लाल के यहां है। रविवार को वह पत्नी को भाई दूज पर मायके लेकर आए थे। वहां पर साढू मुलायम सिंह (28) निवासी नगला शिवराम जनपद फिरोजाबाद भी पत्नी को लेकर आए हुए थे। दोपहर के समय दोनों मिठाई लेने के लिए कस्बा ज्योंती स्थित बाजार जा रहे थे। जैसे ही दोनों भरथरा तिराहे के पास पहुंचे। तभी प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते ससुरालीजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अनुज चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगाए लोगों को समझाने लगे। करीब एक घंटे बाद आक्रोशित लोगों ने जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने शवोें को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारू कराया। हादसे के बाद मृतक के परिजन में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें