फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वकील आज जिले भर में करेंगे विरोध-प्रदर्शन

Sun, 03 Nov 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
दीवानी स्थित बार एसोसिएशन का सभागार
विज्ञापन
मैनपुरी। गाजियाबाद प्रकरण के विरोध में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आव्हान पर जिले भर के वकील सोमवार को विरोध प्रदर्शन करके संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देंगे। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने गाजियाबाद में वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद में जिला जज और वकीलों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ ने 4 नवंबर को प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। गाजियाबाद की घटना के बाद से प्रदेश भर के वकीलों में आक्रोश है। प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिले भर के वकील मुख्यालय सहित तहसीलों में चार नवंबर को विरोध प्रदर्शन करके संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देंगे।

बार एसोसिएशन के सौरभ यादव और संतोष यादव ने संयुक्त बयान जारी करके बताया कि दीवानी के वकील चार नवंबर को सुबह बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक करेंगे। बैठक करने के बाद दीवानी परिसर में ही प्रभावी तरीके से ही विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिला जज सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी देंगे। उन्होंने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने गाजियाबाद में वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में चार नवंबर को प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। इसे लेकर जिले भर के वकीलों द्वारा प्रभावी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें