फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत, ताजमहल देखकर लौट रहे थे घर

Sat, 02 Jan 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बाइक बस में फंसकर आधा किलोमीटर घसीटती चली गई
  • छह महीने पहले हुई थी शादी
  • ताजमहल देखकर लौट रहे थे भरतपुर
विज्ञापन
हादसे में मृत मनोज और नीतू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-जयपुर हाईवे पर लैदर पार्क के पास शुक्रवार दोपहर चार बजे ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। गेट, भरतपुर निवासी मनोज अपनी पत्नी नीतू के साथ ताजमहल देखकर भरतपुर लौट रहे थे। बाइक बस में फंसकर आधा किमी तक घसीटती चली गई। घटना के बाद बस को छोड़कर भाग रहे चालक को किसानों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों की शादी छह महीने पहले हुई थी। 
विज्ञापन



मनोज (30) पुत्र राजकुमार निवासी कुमार गेट, भरतपुर पत्नी नीतू के साथ बाइक से आगरा में ताजमहल देखकर भरतपुर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलपुरा थाना क्षेत्र स्थित लेदर पार्क के पास ट्रेवल्स की बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ें- Corona In Agra: डीएम कंपाउंड का कर्मचारी सहित 19 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन


हादसे में दोनों की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि बाइक बस में फंसकर आधा किलोमीटर तक घसीटती चली गई। टक्कर से हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर घटनास्थल पर दौड़ पड़े। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने मलपुरा पुलिस को मामले की सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया है कि चालक बस छोड़कर खेतों की ओर भाग रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान वहां काम कर रहे मजदूरों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के जीजा मुकेश ने बताया कि मनोज की शादी छह महीने पहले हुई थी।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तथ्य छिपाकर चुनी गईं थीं प्रधान

दोनों शुक्रवार सुबह ताजमहल के घूमने गए थे। थाना मलपुरा प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा
दर्ज कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें