फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गया पृथ्वीनाथ महादेव का दरबार, गूंजी बम बम भोले की जय-जयकार

Mon, 20 Aug 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पृथ्वी महादेव मंदिर में पूजा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के राजेश्वर, बल्केश्वर और कैलाश के बाद सावन के चौथे सोमवार को पृथ्वीनाथ महादेव के दरबार में जय-जयकार गूंजेगी। सोमवार को तड़के चार बजे मंदिर के पट खुल जाएंगे। दर्शन को भक्तों की लंबी कतार लगेगी। मेला रविवार शाम से शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


मंदिर के महंत अजय राजौरिया ने बताया कि सोमवार को तड़के चार बजे मंगला आरती के बाद पट दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। शाम पांच और रात आठ बजे आरती होगी। रात 12 बजे पट बंद होंगे। शाम को मंदिर में छप्पन भोग की झांकी के दर्शन होंगे। फूल बंगला सजेगा। 

मेले का उद्घाटन रविवार शाम छह बजे होगा। भाजपा नेता केके भारद्वाज ने बताया कि मेले का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक योगेंद्र उपाध्याय और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे करेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पृथ्वीराज चौहान बनवाया मंदिर

पृथ्वीनाथ महादेव के मंदिर का निर्माण पृथ्वीराज चौहान ने कराया था। बताया जाता है कि युद्ध के बाद कन्नौज से लौट रहे पृथ्वीराज चौहान ने यहां रात्रि विश्राम किया था। इस स्थल पर टीला था। उस पर नीम का पेड़ था। 

पृथ्वीराज ने अपने घोड़े की लगाम वृक्ष से बांधने की कोशिश की। गांठ बार-बार खुल रही थी। किसी प्रेत की छाया की आशंका से उन्होंने वृक्ष को उखड़वा दिया। वृक्ष की जड़ से शिवलिंग जकड़ा हुआ था। पृथ्वीराज ने स्थल की सफाई कराई। 

प्रभु से क्षमा याचना करते हुए मंदिर की स्थापना कराई। शिवलिंग के साथ ही शिव परिवार की प्रतिमा भी निकली थी। बाद में व्यापारियों ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। सावन के चौथे सोमवार को यहां मेले आयोजन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें