फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पैरोल के बाद जेल भेजे गए बंदी की मौत, कोरोना काल में हुई थी रिहाई; पत्नी की हत्या के दोष में मिली सजा

Thu, 03 Oct 2024 10:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पैरोल के बाद जेल भेजे गए बंदी की मौत हो गई। कोरोना काल में उसकी रिहाई हुई थी। वह पत्नी की हत्या के दोष में सजा काट रहा था। 
विज्ञापन
जेल - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में कैंसर पीड़ित बंदी 75 वर्षीय ओमप्रकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। बंदी को तीन साल पहले कोरोना काल में पैरोल पर छोड़ा गया था। अब उसे दोबारा जेल भेजा गया ता। वह अछनेरा थाना क्षेत्र का निवासी था। पत्नी की हत्या के मामले में जिला कारागार में सजा काट रहा था। 

विज्ञापन


चार सितंबर को ही गिरफ्तार कर जेल में दाखिल किया गया था। मगर, बीमारी की वजह से हालत बिगड़ने पर पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां बुधवार तड़के बंदी की मौत हो गई।

जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि बंदी ओमप्रकाश के खिलाफ वर्ष 2016 में थाना अछनेरा में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने पत्नी की सिर में प्रहार करके हत्या कर दी थी। 24 मई 2016 को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 28 जनवरी 2019 को उसे दोषी सिद्ध किया गया। 
विज्ञापन


आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया। कोरोना काल में बंदियों को पैरोल पर छोड़ा जा रहा था। इसमें बंदी ओमप्रकाश भी शामिल थे। 25 मई 2021 को पैरोल दे दी गई। मगर, पैरोल खत्म होने पर भी वो वापस नहीं आए। 

इस पर तलाश की गई। चार सितंबर को गिरफ्तार कर दोबारा जेल में दाखिल किया गया था। ओमप्रकाश को गले में कैंसर होने की वजह से हालत बिगड़ गई। तब से उनका उपचार चल रहा था। बंदी की मौत की जानकारी पर परिजन आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें