फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल अधिकारियों को परेशान करने के लिए वीडियो हो रहे वायरल : जैकी

विज्ञापन
मथुरा। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में प्रभु दर्शन करते प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने गुुरुवार प्रात: ठा. बांकेबिहारी मंदिर में प्रभु दर्शन कर पूजा-अर्चना की। गोस्वामियों ने उन्हें प्रसादी पटुका, माला और भोग प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रभु दर्शन के पश्चात उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश के जेलों की दशा में सुधार हुआ है। वहां सेमी मॉडयूलर किचन, रोटी सेंकने और आटा गूंथने की मशीन और मैटल डिटेक्टर और स्कैनर भी लगाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जेल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को फंसाने के लिए अपराधियों ने जेल की वीडियो वायरल करने का नया ट्रेंड निकाला है। ऐसे हर वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जांच के दौरान जो भी दोषी पाए गए हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यदि जेल में बंदियों को सुविधाएं मिलेंगी तो वह वीडियो क्यों वायरल करेगा। सपा, बसपा की सरकार में जो अपराधी जेल में रहकर कार्य कर रहे थे, वह अब नहीं हो पा रहे हैं। यही कारण है कि वह अधिकारियों को परेशान करने के लिए वीडियो वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें