अपने साथ ले गया आरोपी
युवती ने पुलिस को बताया कि 07 जुलाई, 2022 को युवक गांव आया और घर से युवती को अपने साथ ले गया। युवती का आरोप है कि उसने उसे अलग-अलग स्थानों पर 45 दिन तक अपने साथ रखा और उससे संबंध भी बनाए। युवती ने बताया कि जब उसने युवक से कहा कि तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। युवक ने उसे भरोसे में लेकर 19 अगस्त को भोपाल में शादी रचा ली। इसके बाद उसे घर ले आया।
थाने में कराए हस्ताक्षर
युवती ने बताया कि प्रिंसिपल के परिवार के लोगों ने गाली गलौज की। यहां से उसे थाने ले गए। आरोप है कि पुलिस ने एक कोरे कागज पर उससे हस्ताक्षर कराए और डरा धमकाकर पीड़िता को पिता व भाई के साथ भेज दिया। कुछ दिन बाद पीड़िता थाने पहुंची। थाना पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की।
ये भी पढ़ें - UP: नातिन की शादी के लिए बैंक से निकाला कैश, 500-500 की गड्डी में निकले चूरन वाले नोट