फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की शरारत पर थप्पड़ जड़ना पड़ा महंगा, प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 04 Sep 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टूंडला में छात्र की शरारत पर प्रधानाचार्य द्वारा चांटा मारने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही छात्र का मेडिकल कराया गया है। एनसीआर इंटर कॉलेज के पास रेलवे कालोनी निवासी रेलकर्मी प्रशांत प्रसाद का बेटा अभिषेक क्राइस्ट द किंग इंटर कालेज में कक्षा छह का छात्र है। 

विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने गुरुवार को विद्यालय में शरारत की शिकायत मिलने पर छात्र अभिषेक को थप्पड़ मार दिया था। इससे उसके कान में चोट आई थी। छात्र को कान से सुनाई नहीं देने एवं दर्द होने पर परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए थे। चिकित्सक द्वारा कान का पर्दा फटने की बात कही तो परिजनों में आक्रोशित हो गए। 

छात्र के पिता प्रशांत ने शनिवार को थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कर छात्र को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी भेजा है। जहां से उसे मेडिकल के लिए फिरोजाबाद भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया  रिपोर्ट दर्ज कर छात्र का मेडिकल कराया है। जांच एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें