फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के लिए बुक की कैब, चालक की हत्या करके लूटी कार, झाड़ियों में मिला शव

Tue, 04 Sep 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के सिरसागंज सोथरा चौराहा के पास झाड़ियों में मिले शव की शिनाख्त रविवार को हरियाणा पलवल जिले के कार चालक होशियार सिंह के रूप में हुई है। मृतक ओलाकैब की बुकिंग लेकर 31 अगस्त को बल्लभगढ़ से आगरा आया था। कार सवार लोग उसकी हत्या कर शव सिरसागंज के पास फेंक कर इटावा की ओर भगा ले गए। औरैया जिले की विधूना पुलिस ने लूट की कार बरामद कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। लेकिन पुलिस कुछ बोलने से बच रही है।  
विज्ञापन


थाना सिरसागंज क्षेत्र सौथरा चौराहे के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद शिनाख्त में जुट गई। शव की शिनाख्त मृतक के भाई परशुराम एवं तारासिंह ने हरियाणा पलवल के थाना बहीन अधोक निवासी होशियार सिंह (28) पुत्र श्रवण कुमार सिंह के रूप में की है। 

भाई ने बताया कि होशियार सिंह वैगनआर कार ओला कैब में चलाता था। 31 अगस्त को दोपहर दो बजे करीब बल्लभगढ़ से वैगनआर कार आगरा के लिए बुकिंग पर लाया था। लेकिन कार आगरा शहर में पहुंचने के बाद वापस नहीं लौटी तो चिंता हुई। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क साधा, लेकिन सफलता नहीं मिली तो परिजन आगरा-फिरोजाबाद पहुंचे। 
विज्ञापन


परिजनों ने शव की शिनाख्त होने के बाद सिरसागंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएचओ सिरसागंज सुनील कुमार ने कहा सोथरा चौराहे पर मिला शव पलवल क्षेत्र के कार चालक होशियार सिंह का है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।  फिरोजाबाद ग्रामीण एसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि सोथरा चौराहे पर मिला शव हरियाणा के पलवल निवासी होशियार सिंह का था। लूट की कार के साथ कुछ आरोपी औरैया जिले के विधूना क्षेत्र में पकड़े गए हैं। कौन-कौन हैं यह स्पष्ट वहीं की पुलिस के करेगी। हम भी यहां से जानकारी जुटा रहे हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें