फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रधानाचार्य खिलाड़ियों को कराएं खेलों में प्रतिभाग

Sun, 04 Aug 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन के निर्देश पर जनपदीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में गिने चुने स्कूलों के ही खिलाड़ियों के पहुंचने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने नाराजगी प्रकट की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि आने वाली प्रतियोगिताओं में वे अपने स्कूलों के खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जनपदीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 19 जुलाई से शुरू हो चुका है। अब तक कबड्डी, बास्केटबॉल आदि कई प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं। इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की संख्या काफी कम रही है। कॉलेजों की प्रतिभागता भी अच्छी नहीं रही है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा है कि सभी प्रधानाचार्य अपने-अपने कॉलेज के खेल में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता खेल प्रतियोगिताओं में अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा को दर्शाने का मौका मिल सके। इसलिए छात्र-छात्राओं को खेलों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कराना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें