फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ऑक्सीजन प्लांट में क्यों हो रही देरी, 15 दिन में पूरा करें, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने दिए निर्देश

Sun, 18 Jul 2021 04:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर कोरोना की तीसरी लहर से निबटने की तैयारियों का हाल देखा। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट में देरी पर नाराजगी जताते हुए 15 दिन में प्लांट शुरू कराने को कहा। 
विज्ञापन
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे एसएन पहुंचे। नौ बजे से निरीक्षण शुरू करते हुए इमरजेंसी देखी। रेडियो डायग्नोसिस सेंटर में खराब पड़ी मशीनों के बारे में जाना। बच्चों के आइसोलशन वार्ड में नवजात सघन चिकित्सा कक्ष में मॉनीटर, वेंटिलेटर परखे। 

विज्ञापन


घड़ी वाली इमारत में नई डायलिसिस यूनिट की सराहना की। इमरजेंसी, टीबीडीसी के ऑक्सीजन प्लांट का अधूरा कार्य देखकर पूछा कि इसमें देरी क्यों हो रही है, प्राचार्य ने बताया कि उपकरण आना बाकी हैं। इस पर उन्होंने 15 दिन में प्लांट शुरू कराने के निर्देश दिए। पैथोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर और कोविड अस्पताल भी देखा। अभी संक्रमण के कितने मरीज भर्ती हैं, इसके बारे में भी जानकारी की। 

कंट्रोल रूम समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। लेडी लॉयल परिसर का निरीक्षण करने के बाद ऑडिटोरियम पहुंचे, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से निबटने के इंतजाम से संतुष्ट थे, ऑक्सीजन प्लांट के जल्द शुरू कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्राचार्य ने ये रखीं मांगें
दो घंटे निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव ने प्राचार्य समेत विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर कॉलेज की तरक्की और प्रतिष्ठा को और बेहतर करने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने सुझाव भी मांगे हैं। प्रमुख सचिव को प्राचार्य ने रुके हुए प्रस्तावों को मंजूर करवाने की मांग की, जिस पर उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। 
- लेडी लॉयल परिसर को एसएन में मिलाने के प्रस्ताव जल्द मंजूर करवाएं। 
- न्यूक्लियर मेडिसिन युनिट को फिर से संचालन करने के लिए बजट
- बाउंड्री बाल की मरम्मत कराने के लिए बजट
- हॉस्टल निर्माण के लिए बजट
- पैरामेडिकल स्टाफ-टेक्नीशियन की भर्तियां

वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कैसे लगेगी, नर्स नहीं बता पाईं
बच्चों के आईसीयू का निरीक्षण करते वक्त प्रमुख सचिव ने नर्सिंग स्टाफ से पूछा कि मरीज को वेंटिलेटर कैसे लगाएंगे। इस पर नर्स कोई जवाब नहीं दे पाईं। इस पर उन्होंने कहा कि चलो ऑक्सीजन कैसे लगाएंगे, यही बता दो। इसका भी जवाब नहीं दे पाईं। इस पर बाल रोग विभागाध्यक्ष से पूछा कि क्या इनकी ट्रेनिंग नहीं हुई है, इस पर उन्होंने बताया कि ऑनलाइन हो चुकी है, इस पर उन्होंने फिजिकल ट्रेनिंग शुरू देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें