मैनपुरी। शहर के एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर छात्र की पिटाई के संबंध में एनसीआर दर्ज हुई है। परिजन का आरोप है कि पिटाई से उनके बच्चे की तबीयत बिगड़ गई।
मोहल्ला भरतवाल नगरिया चौराहा निवासी सौरभ गोस्वामी ने बताया कि उनका पुत्र कक्षा 4 का छात्र है। 27 फरवरी को स्कूल में किसी बात को लेकर प्रधानाचार्य ने पुत्र की पिटाई कर दी। पुत्र की तबीयत बिगड़ गई। स्कूल से फोन कर पुत्र की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई। शुक्रवार शाम कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने प्रधानाचार्य पीयूष शुक्ला के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई गई। इधर, शनिवार को परिजन छात्र को लेकर एसपी कार्यालय भी पहुंचे। गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग की है। संवाद